फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में इण्डिया वर्सेस जिम्बाम्बे का मैच दिखाया जाता है। मैच में इण्डिया के 4 विकेट पर 9 रन है सभी टेंशन में है लेकिन कपिल पाजी बाथरुम मे नहा रहे है और कह रहे है कि डिस्टर्ब मत करो। जब बाहर आते है पूछते है कि कितने स्कोर है तो पंकज त्रिपाठी उंगली उठाकर बताते है कि 4 विकेट हो गया है और 9 रन ही बने है। रणवीर सिंह बिल्कुल कपिल पाजी की जीरोक्स कापी लग रहे है और बेहतरीन अभिनय के साथ बड़ी खूबसूरती के साथ रोल प्ले किया है। वैसे पंकज त्रिपाठी के अभिनय की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। ट्रेलर में आगे दिखाते है कि टीम इण्डिया बहुत कमजोर है और उसे कोई भी सीरियसली नहीं लेता। ट्रेलर के सीन में पंकज त्रिपाठी रणवीर सिंह से यह कहते है कि 35 साल पहले हम लोग आजादी जीते, लेकिन इज्जत जीतना अभी बाकी है कैप्टन। लेकिन फिर कपिल देव की दमदार बैटिंग और टीम की मजबूत फील्डिंग और बांलिग से रुख बदलना शुरु हो जाता है और फिर एक मैच जीतते है उसके बाद टीम में आत्मविश्वास आ जाता है और पूरी जान लगाकर टीम खेलती है फिर मिलता है भारत को कपिल देव की कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप।
निष्कर्ष
फिल्म 83 का ट्रेलर काफी दमदार है देशभक्ति की चाशनी और क्रिकेट की दीवानगी से लबालब यह फिल्म आपको कुर्सी छोड़ने नहीं देगी। ऊपर से कपिल देव और महान टीम इण्यिया के महान क्रिकेटर का लंबा संघर्ष आपको प्रेरणा देगा और अंत में सीटी बजाने पर मजबूर कर देगा।
Ranking
इस फिल्म के ट्रेलर को 10 में से 7 स्टार मिलते है।

0 Comments