अतरंगी रे: 17 दिसम्बर को OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही फिल्म "अतरंगी रे" का ट्रेलर आ चुका है। जिसे अब तक 49 मिलियन लोग देख चुके है और खूब पसंद कर रहे है।फिल्म में साउथ के सुपरस्टार धनुष, बालीवुड खिलाड़ी अक्षय जी और सारा अली खान महत्वपूर्ण भूमिका में है। इस फिल्म को आनंद एल. राय ने निर्देशित किया है। आनंद एल. राय ने इसके पहले कई सारी हिट फिल्मे दे चुके है। फिल्म का ट्रेलर 24 नवम्बर 2021 को डिजनी हाटस्टार प्लस ने हिन्दी भाषा में लांच किया।
फिल्म की कहानी शुरु होती है एक किडनैपिंग से। धनुष जो कि फिल्म में भी साउथ इण्डियन का रोल प्ले किया है। उन्हे आटो रिक्शा से बोरे में भरकर किडनैप करके लाया जाता है जबरदस्ती शादी कराने के लिए। हांलाकि इसके पहले कई फिल्मों में इस कांसेप्ट को उठाया गया है और एक पूरी फिल्म जबरिया जोड़ी इसी कांसेप्ट पर बन चुकी है। उसके बाद सारा अली खान को दिखाया सोडे की बोतले तोड़ते हुए दिखाया जाता है। सारा अली खान फिल्म के पात्र में एकदम फिट बैठती है। क्योंकि सारा अली खान का फेस ही इतना चुलबुला है कि उन पर ऐसे रोल बहुत जमते है और इस फिल्म में सारा ने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की है। धनुष का अभिनय तो एकदम सीधा दिल को छूता है क्योंकि फिल्म में धनुष ने जो अभिनय किया है ऐसा लगता है कि जैसे वो कोई अभिनय नहीं एक हकीकत है।
धनुष की जबरदस्त एक्टिंग अगर देखनी है तो उनकी असुरन और कर्णन जैसी फिल्मों को देखें। फिल्म में कहानी आगे बढ़ती है धनुष और सारा की शादी हो जाती है फिर दिल्ली जाकर वह यह तय करते है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद तलाक ले लेंगे। क्योंकि दोनो की मर्जी के खिलाफ शादी होती है। सारा अली खान बताती है कि उन्हे किसी और से प्यार है और इसी चक्कर में वह घर से 25 बार भाग चुकी है लेकिन सफल नहीं हुई। इण्टरवल बाद फिल्म में अक्षय कुमार की इण्ट्री होती है फिल्म में अक्षय कुमार एक जादूगर की भूमिका में है और सारा अली खान के ब्वायफ्रेंड बने हुए है।
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि सारा अली खान और धनुष का साथ रहने के कारण एक-दूसरे से लगाव हो जाता है। सारा अली खान तलाक के पेपर पर साइन नहीं करती है और धनुष से कहती है "एक बार एक लड़की को दोनो मिल जाएंगे तो क्या आफत आ जाएगी" यह डायलाग पूरी फिल्म का अहम डायलाग है हांलाकि इसे कामेडी की तरह प्रयोग में लाया गया है।
कई फिल्मों मे एक अभिनेता को दो अभिनेत्रियों के साथ दिखाया जाता है और दर्शक उसे मजे के तौर पर पाजिटिव होकर देखते है लेकिन कभी भी फिल्म में एक अभिनेत्री को दो अभिनेताओ के साथ पाजिटिव तौर पर नहीं दिखाया जाता है। फिल्म का अंत क्या होगा? क्या सारा अली खान को दोनो मिलेंगे या एक या फिर कोई भी नहीं। यह तो पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चल पायेगा।
निष्कर्ष
फिल्म के ट्रेलर से फिल्म काफी मजेदार और रोमांचक है और फिल्म का अंत चौकाने वाला है। अभिनय की बात की जाए तो दोनो अभिनेता एक बेहतरीन अभिनेता है अपने अभिनय से अपना लोहा मनवा चुके है। सारा अली खान की अगर बात की जाए तो उनके ऊपर ऐसे रोल सूट करते है। सारा अली खान अपने चुलबुले कैरेक्टर से पूरी फिल्म में आपको बोर नहीं होने देंगी।
Ranking
10/8

0 Comments