आर आर आर ट्रेलर रिविव्यू। बेहतरीन एक्शन और जानदार VFX का कमाल । RRR Trailer Review in hindi | Ramcharan, Junior NTR, Ajay Devgun Starer movie review hindi me


राइज, रोर और रिवोल्ट की थीम पर बनी फिल्म RRR अपने नाम के साथ पूरी ईमानदारी निभाती है। एक्शन, दोस्ती, प्यार, एहसास और क्रान्ति आदि सभी चीजो पर इस फिल्म में बारीकी से ध्यान दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने से कहानी ब्रिटिश राज और आदिवासी समुदाय के संघर्ष पर केन्द्रित प्रतीत होती है।  

फिल्म के ट्रेलर में दिखाते है कि एक अंग्रेज अफसर आदिलाबाद के जंगलो से गोंड समुदाय की बच्ची को ले आता है और उस समुदाय में जूनियर NTR को एक रक्षक के रुप में दिखाया जाता है। ट्रेलर के दूसरे सीन में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ हो रहे आदोलन को रोकने के लिए रामचरन को एक मजबूत ब्रिटिश पोलीस आफिसर के रुप दिखाया जाता है जो आंदोलन को अपने ढंग से रोकता है। ट्रेलर के तीसरे सीन में रामचरन और जूनियर NTR की मजबूत दोस्ती को दिखाया जाता है। लेकिन ब्रिटिश सरकार से बगावत के जुर्म में रामचरन अपने जिगरी यार जूनियर NTR को गिरफ्तार करते है। फिर जूनियर NTR ब्रिटिश सरकार से छुप-छुपकर लड़ने के बजाय खुलकर युद्ध का एलान करता है। 
  
इसके बाद फिल्म में बालीवुड स्टार अजय देवगन की इण्ट्री होती है जो इस फिल्म में क्रान्तिकारी का रोल प्ले कर कर रहे है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि रामचरन अपने अलग अवतार में NTR के साथ ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते है। 

पूरा ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरा हुआ है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म दमदार होगी क्योंकि जब ट्रेलर इतना दमदार है तो फिल्म भी होगी। बाहुबली के डारेक्टर ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 

फिल्म RRR का ट्रेलर नीचे दिया गया है इसे आप देख सकते है-




 

Post a Comment

0 Comments