हैलो दोस्तो,
मेरा नाम अमित कुमार गौतम है। मैं एक हिन्दी भाषी लेखक हूँ। मुझे बचपन से कहानियां पढ़ने का शौक है। कहानियां
पढ़ने के लिए मैं हमेशा उत्साहित रहता था। यहां तक कि मैं अपने स्कूल में कहानियों की बुक लेकर जाता था और टीचर से
छिपकर क्लास में कभी-कभी कहानियां पढ़ता था इसी चक्कर में मैंने कई बार टीचर से मार भी खाई थी।
मैंने चाचा चौधरी, नागराज, धु्व, भोकाल, डोगा, शक्ति, चम्पक वन की ढेरों सीरीजें पढ़ी है। इसके अलावा मैंने केशव
पण्डित के कई सारे नावेल पढ़े है और भी बहुत सारी कहानियां पढ़ी है। जब मैं दसवीं क्लास में पहुँचा तो मुझे डायरी लिखने का
शौक हुआ। मैं अपनी डायरी में अपनी दिनचर्या लिखने लगा जो सिलसिला आज तक जारी है।
ग्यारहवीं क्लास में मैंने अपनी पहली कहानी-मेरा गांव मेरा घर लिखी।तब से अब तक मैंने कई सारी कहानियां, कविता,
और गाने लिखे है। जो कि अभी तक सिर्फ डायरी में थे।
परंतु अब इस ब्लाग के माध्यम से आप पाठकों तक पहुँचाना चाहता हूँ। अगर आप पाठकों को मेरी कहानियां पसंद आती है तो आप पाठकों का तहे दिल से धन्यवाद।🙏🙏🙏🙏🙏🙏


