ऐ मेरे साथियों मुझसे वादा करो,
देश के वास्ते तुम इरादा करो
भूलना तुम नहीं याद करलो उन्हें
वीर मरते गये देश की आन पे..............2
ऐ मेरी धरती मां तुझको मेरा सलाम,
जान हाजिर है मेरी अगर आये तेरे काम
ऐ मेरे भाइयों मशविरा ये सुनो, भूलना तुम नहीं याद कर लो उन्हे
वीर मरते गये देश की आन पे..............2
क्या हिन्दू है और क्या है मुसलमान,
देश है एक और सब उसकी संतान
ऐ मेरी मां के बेटो बात सुन लो मेरी
भूलना तुम नहीं याद करलो उन्हें
वीर मरते गये देश की आन पे..............2
ये तिरंगा हमें कितना प्यारा लगे,
शहीदों की आंखो का तारा लगे
ऐ मेरे दोस्तो बात मेरी सुनो
भूलना तुम नहीं याद करलो उन्हें
वीर मरते गये देश की आन पे..............2
याद किसको करे वो तो दिल में बसे
वीर ऐसे हुए गोली खाकर हंसे,
ऐ मेरे भाइयो ये संदेशा सुनो
भूलना तुम नहीं याद करलो उन्हें
वीर मरते गये देश की आन पे..............2

0 Comments